अमरीकियों के कारण अफ़ग़ानिस्तान में है ख़ून की होली की आशंका
अफ़ग़ानिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संभावना व्यक्त की है कि आने वाले बसंत के मौसम में इस देश में ख़ून की होली खेली जा सकती है।
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार मुहम्मद मोहक़्कि़क़ ने चेतावनी दी है कि देश के वर्तमान हालात इस आशंका को मज़बूत करते हैं कि बहार के मौसम में अफ़ग़ानिस्तान में ख़ून-ख़राबा हो सकता है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार सुरक्षा मामलों में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार अगर शांति स्थापित न की गई तो फिर बहार में रक्तपात की संभावना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि क़तर वार्ता की धीमी गति और हालिया दिनों में बढ़ती हुई हिंसा को देखकर मुझको अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापना के प्रति गहरी आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास हालात से निबटने की तत्परता होनी चाहिए ताकि वैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाए जो भूतपूर्व राष्ट्रपति डाक्टर नजीबुल्लाह की हत्या के बाद अफ़ग़ानिस्तान में पैदा हुई थी।
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार ने इस देश के बारे में पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि वैसे तो अफ़ग़ानिस्तान में शांति का पाकिस्तान समर्थन करता है किंतु उसके भी अपने कुछ हित हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह चिंता का विषय है कि तालेबान नेता, सैन्य प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं।
क्षेत्रीय मामलों के टीकाकारों का यह कहना है कि दोहा समझौते के आधार पर अगर अमरीकी सैनिक मई तक अफ़ग़ानिस्तान से नहीं जाते हैं तो फिर इस देश में बहुत ख़तरनाक युद्ध आरंभ हो सकता है। इससे पहले तालेबान यह चेतावनी दे चुके हैं कि अगर अमरीकी सैनिक निर्धारित समय तक अफ़ग़ानिस्तान नहीं छोड़ते हैं तो फिर वे उन्हें ज़बरदस्ती यहां से निकालेंगे चाहे इसमे उनको कितना ही नुक़सान क्यों न उठाना पड़े।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए