अफ़ग़ानिस्तान में बस बनने वाली है इस्लामी सरकार तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95066-अफ़ग़ानिस्तान_में_बस_बनने_वाली_है_इस्लामी_सरकार_तालेबान
तालेबान ने बल देकर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी सरकार के गठन के निकट हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२१ १४:१५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में  बस बनने वाली है इस्लामी सरकार तालेबान

तालेबान ने बल देकर कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी सरकार के गठन के निकट हो गया है।

 तालेबान ने इसी तरह  अमेरिका और नैटो का आह्वान किया है कि वे अफ़ग़ानिस्तान के अतिग्रहण को समाप्त करें।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान से रूस की लाल सेना के निष्कासन की 32वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में एक विज्ञप्ति जारी करके अमेरिका और नैटो से कहा है कि वे पूर्व सोवियत संघ के अंजाम और 20 वर्ष के विफल अतिग्रहण के अनुभवों से पाठ लेकर अपने अतिग्रहण को खत्म कर दें।

इसी प्रकार तालेबान की ओर से जारी विज्ञप्ति में आया है कि 9 फरवरी इस वास्तविकता को साबित करता है कि अतिग्रहणकारी कितने भी शक्तिशाली हों परंतु अफ़ग़ानों के हक पर आधारित प्रतिरोध के सामने उन्हें पराजय का कटु स्वाद चखना पड़ता है इस आधार पर दोनों पक्षों को अधिक हानि उठाने से रोकने के लिए जो काम कल अंजाम दिया जाने वाला है उसे आज ही अंजाम दिया जाये।

तालेबान ने आगे कहा कि इस गुट की जेहादी सेना इस गुट के नेतृत्व में अतिग्रहणकारियों से मुकाबला कर रही है और धीरे- धीरे वे सफलता और स्वतंत्रता व स्वाधीनता के निकट हो रही है और वह दिन-प्रतिदिन इस्लामी सरकार के गठन के निकट हो रही है।

तालेबान की ओर से यह विज्ञप्ति एसी स्थिति में जारी हुई है जब अफ़ग़ान सरकार और तालेबान के बीच पिछले एक महीने से कोई गम्भीर वार्ता नहीं हुई है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए