नेता से राष्ट्रपति बने किम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95210-नेता_से_राष्ट्रपति_बने_किम
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के-सी-एन-ए ने पहली बार किम जोंग-उन के लिए "नेता" के बजाए "राष्ट्रपति" शब्द का इस्तेमाल किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १७, २०२१ १४:२३ Asia/Kolkata
  • नेता से राष्ट्रपति बने किम

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी के-सी-एन-ए ने पहली बार किम जोंग-उन के लिए "नेता" के बजाए "राष्ट्रपति" शब्द का इस्तेमाल किया है।

इससे पहले उत्तर कोरिया वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस में किम का महासचिव के रूप में परिचिय करवाया गया था।

उत्तर कोरिया ने पिछले महीने पीपल्स आर्म्ड फ़ोर्सेस मिनिस्ट्री का नाम बदलकर "रक्षा मंत्रालय" कर दिया था।

दक्षिण कोरिया के विश्लेषकों का मानना हैः संभव है कि किम को राष्ट्रपति के रूप में पेश करने का मक़सद, विश्व समुदाय के सामने उत्तर कोरिया को एक सामान्य देश के रूप में पेश करना हो।

ग़ौरतलब है कि उत्तर कोरिया के संस्थापक किम सूंग को "राष्ट्रपति" के रूप में जाना जाता है।

36 वर्षीय किम जोंग-उन 2011 से उत्तर कोरिया पर शासन कर रहे हैं।

हाल ही में किम ने देश के परमाणु कार्यक्रम में विस्तार पर बल दिया था, जिसके कारण उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। msm