...और अमरीका का राष्ट्रीय ध्वज झुक गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95432-...और_अमरीका_का_राष्ट्रीय_ध्वज_झुक_गया
अमरीका में कोरोना वायरस से 5 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश के राष्ट्रीय ध्वज को झुकाने का आदेश दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०२१ ०७:४६ Asia/Kolkata
  • ...और अमरीका का राष्ट्रीय ध्वज झुक गया

अमरीका में कोरोना वायरस से 5 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश के राष्ट्रीय ध्वज को झुकाने का आदेश दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार वाइट हाऊस का कहना है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि कोरोना वायरस से 5 लाख से अधिक लोगों की मौत की याद में अमरीका के राष्ट्रीय ध्वज को चार दिन तक झुका दिया जाए।

इसके अतिरिक्त वाइट हाऊस में जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक मिनट का मौन भी रखा।

ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस से अमरीका में 5 लाख से अधिक लोग अब तक मर चुके जो प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध और इसी प्रकार वियतनाम युद्ध में अमरीकी सैनिकों की मौत से कहीं ज़्यादा है। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए