चीन का रक्षा बजट बढ़कर हुआ 209 अरब डालर का
https://parstoday.ir/hi/news/world-i95938-चीन_का_रक्षा_बजट_बढ़कर_हुआ_209_अरब_डालर_का
चीन का रक्षा बजट पहली बार 200 अरब डालर के पार पहुंच गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०२१ १९:३१ Asia/Kolkata
  • चीन का रक्षा बजट बढ़कर हुआ 209 अरब डालर का

चीन का रक्षा बजट पहली बार 200 अरब डालर के पार पहुंच गया है।

चीन ने शुक्रवार को वर्ष 2021 के लिये अपना रक्षा बजट बढ़ाकर 209 अरब डाल कर दिया है।  इस प्रकार से उसने अपने बजट में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि की है।  चीन से इस बजट को बढ़ाकर अब 209 अरब डालर कर दिया।

चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने चीन की संसद "नेशनल पीपुल्स कांग्रेस" के अधिवेशन के पहले दिन इस बजट की घोषणा की।  चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बजट की जानकारी देते हुये कहा कि इस साल (2021) का योजनाबद्ध रक्षा व्यय 1,350 अरब युआन (लगभग 209 अरब अमेरिकी डालर) होगा। एजेंसी ने कहा कि यह लगातार छठा साल है जब रक्षा बजट में एक अंकीय वृद्धि की गई है।  ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन का पिछले साल का रक्षा बजट 196.44 अरब डालर का था।  

एजेंसी ने कहा है कि चीन का रक्षा बजट अमेरिका के रक्षा बजट का एक चौथाई के करीब है। अमेरिका का रक्षा बजट 2021 के लिये 740.5 अरब डालर रखा गया है।