हमें ईरान की ओर से सुझाव का इंतेज़ार, अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96018-हमें_ईरान_की_ओर_से_सुझाव_का_इंतेज़ार_अमरीका
अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि उनका देश ईरान की ओर से सार्थक सुझाव की प्रतीक्षा कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२१ ०९:२५ Asia/Kolkata
  • हमें ईरान की ओर से सुझाव का इंतेज़ार, अमरीका

अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि उनका देश ईरान की ओर से सार्थक सुझाव की प्रतीक्षा कर रहा है।

अमरीकी विदेशमंंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अमरीका ने परमाणु समझौते के सभी पक्षों के साथ एक बैठक का प्रस्ताव दिया है और हमें ईरान की ओर से सार्थक प्रस्ताव की प्रतीक्षा है। 

अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान की ओर से संवर्धन के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस प्रकार की चुनौतियों की वजह  से अमरीका की चिंता हर दिन बढ़ रही है।  

ब्रिटेन की राॅयटर्ज़ न्यूज़ एजेन्सी ने दावा किया है कि आईएईए ने अपनी एक रिपोर्ट  में दावा किया है कि ईरान ने नतंज परमाणु प्रतिष्ठान में आधुनिक सेन्ट्रीफ्यूज मशीनों से संवर्धन शुरु कर दिया है। 

अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका का मानना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम एसी चुनौती है जिससे सामना करने का सब से अच्छा रास्ता, कूटनीति है। 

याद रहे वाइट हाउस ने एलान किया है कि अमरीका ईरान के परमाणु समझौते में वापसी का इच्छुक है। 

इस एलान के बावजूद वाइट हाउस ने इस समझौते में वापसी के लिए कोई व्यवहारिक क़दम नहीं उठाया है। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए