यांगून में कर्फ़्यू, फ़ौज की बर्बरता जारी, 14 लोग मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96282-यांगून_में_कर्फ़्यू_फ़ौज_की_बर्बरता_जारी_14_लोग_मारे_गए
म्यामांर में सेना ने राजधानी यांगून में कर्फ़्यू लगा दिया है और सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक बार फिर अपनी बर्बरता का निशाना बनाया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०२१ १५:४५ Asia/Kolkata
  • यांगून में कर्फ़्यू, फ़ौज की बर्बरता जारी, 14 लोग मारे गए

म्यामांर में सेना ने राजधानी यांगून में कर्फ़्यू लगा दिया है और सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक बार फिर अपनी बर्बरता का निशाना बनाया।

म्यांमार में सैन्य विद्रोह के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों के तेज़ होने के बाद, यांगून के दो बड़े उपनगरीय भागों में सेना ने कर्फ़्यू लगा दिया है। म्यांमार में प्रदर्शन शुरू होने के समय से अब तक 126 लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान 2150 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। म्यांमार में 1 फ़रवरी को सैन्य विद्रोह के बाद, इस देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। सेना और पुलिस के हाथों दमन के बावजूद, प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शन करने वालों ने, देश में फिर से प्रजातंत्र क़ायम होने और राजनेताओं ख़ास तौर पर आंग सान सूची की रिहाई के लिए नागरिक अवज्ञा की अपील की है।

 

उधर म्यांमार के फ़ौजियों ने प्रदर्शन करने वालों का लगातार दूसरे दिन नरसंहार किया। सोमवार को फ़ौजियों ने प्रदर्शन करने वालों पर गोलियां बरसायीं जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, यांगून में फ़ौजियों और प्रदर्शन करने वालों के बीच झड़पों में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं जिनमें क़रीब सभी प्रदर्शन करने वाले हैं। सोमवार को म्यांमार के फ़ौजियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 14 लोग मारे गए।

 

इससे पहले रविवार को यांगून में फ़ौजियों ने क़रीब 40 लोगों का नरसंहार किया। ये लोग तानाशाही के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को प्रदर्शन करने वालों ने चीन की एक गार्मेन्ट फ़ैक्ट्री को आग लगा दी थी, जिसकी वजह से फ़ैक्ट्री के दर्जनों कर्मचारी झुलस कर घायल हो गए। इसके बाद होने वाली झड़पों में 39 लोग मारे गए और 1 पुलिस कर्मी भी मारा गया। (MAQ/N)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए