अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिक नहीं जायेंगेः जो बाइडेन
तालेबान ने कहा कि अगर नियत समय तक विदेशी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से नहीं गये तो उनकी जान सुरक्षित नहीं है।
समाचार एजेन्सी “तुलूअ” की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि दोहा समझौते की फ़िर से समीक्षा की जानी चाहिये और अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका और नैटो के सैनिकों की उपस्थिति यथावत बनी रहेगी।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार और तालेबान के बीच लगभग एक वर्ष पहले जो समझौता हुआ था उसके अनुसार तय यह पाया था कि अमेरिका तालेबान के ठिकानों पर हमला नहीं करेगा और पहली मई तक समस्त विदेशी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से निकल जायेंगे।
तालेबान ने चेतावनी दी है कि अगर नियत समय के भीतर विदेशी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से नहीं निकले तो अतिग्रहणकारियों की जान सुरक्षित नहीं रहेगी और यह गुट युद्ध व हिंसा को यथावत जारी रखेगा।
इस समय 2500 अमेरिकी और 7000 नैटो के सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद हैं और गत दो दशकों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध और हिंसा में विस्तार के अलावा इस उपस्थिति का कोई दूसरा परिणाम नहीं रहा है।
जानकार हल्के अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका सहित समस्त विदेशी सैनिकों के चले जाने को ही बहुत सी समस्याओं का समाधान मानते हैं क्योंकि इन हल्कों का मानना है कि अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति ही बहुत सी समस्याओं की जनक है और इन सैनिकों के चले जाने से अफ़ग़ानिस्तान के लोग सुकून की सांस लेंगे। MM