ईरान के ख़िलाफ़ तेल प्रतिबंध जारी रहेंगेः एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96418-ईरान_के_ख़िलाफ़_तेल_प्रतिबंध_जारी_रहेंगेः_एक_वरिष्ठ_अमेरिकी_अधिकारी
वर्ष 2019 में ट्रम्प की सरकार ने ईरान के साथ सहयोग करने के आरोप में एक चीनी कंपनी और कई तेल टैंकरों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०२१ १९:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ तेल प्रतिबंध जारी रहेंगेः एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी

वर्ष 2019 में ट्रम्प की सरकार ने ईरान के साथ सहयोग करने के आरोप में एक चीनी कंपनी और कई तेल टैंकरों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चीन को संबोधित करते हुए कहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के काल में ईरानी तेल के खिलाफ़ जो प्रतिबंध लगाये गये थे वे जारी रहेंगे। समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरानी तेल से प्रतिबंधों को समाप्त करने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के नाम की ओर कोई संकेत नहीं किया गया है। इस वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि वाशिंग्टन ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों पर ध्यान केन्द्रित करने के स्थान पर इस बात को प्राथमिकता देता है कि तेहरान परमाणु हथियारों को प्राप्त करने से पीछे हट जाये।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2019 में ट्रम्प की सरकार ने ईरान के साथ सहयोग करने के आरोप में एक चीनी कंपनी और कई तेल टैंकरों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस अमेरिकी अधिकारी के बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहे हैं जब अमेरिका के विदेशमंत्री और इस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अलास्का में गुरूवार को अपने चीनी समकक्ष से भेंटवार्ता करने वाले हैं।

अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पिछले सप्ताह बुधवार को कहा था कि जब तक ईरान परमाणु समझौते में अपने वचनों का पूरी तरह पालन नहीं करता तब तक अमेरिका ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को खत्म नहीं करेगा।

ज्ञात रहे कि आठ मई 2018 को अमेरिका एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल गया था और उसके बाद ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की नीति अपनाया था और उन प्रतिबंधों को भी लगा दिया जो विलंबित थे। ट्रम्प को अपेक्षा थी कि ईरान के खिलाफ कड़ा से कड़ा प्रतिबंध लगाकर वह तेहरान को अपनी मांग मनवाने हेतु वार्ता की मेज़ पर लाने में सफल हो जायेंगे परंतु ईरान के संबंध में ट्रम्प का सपना और अंजाम वही हुआ जो उनसे पहले वाले अमेरिकी राजनेताओं का हो चुका है। MM