एस-400 पर, अमरीका की फिर तुर्की को धमकी
तुर्की के रूस से मीज़ाईल रक्षा तंत्र एस-400 ख़रीदने के विषय पर अमरीका ने एक बार फिर तुर्की को धमकी दी है।
अंकारा में अमरीकी राजदूत ने, रूस से एस-400 मीज़ाईल रक्षा तंत्र की दूसरी खेप मंगाने की स्थिति में तुर्की को गंभीर अंजाम की धमकी दी है। अमरीकी राजदूत ने एनटीवी से इंटरव्यू में तुर्की को यह धमकी दी है।
ग़ौरतलब है कि 2019 से तुर्की के रूस से एस-400 मीज़ाईल तंत्र ख़रीदने पर तुर्की-अमरीका के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। अमरीका चाहता है कि वह रूस से यह मीज़ाईल तंत्र ख़रीदने के बजाए उससे पेट्रियट मीज़ाईल रक्षा प्रणाली ख़रीदे।
वॉशिंगटन ने धमकी दी है कि अगर तुर्की एस-400 के सौदे को रद्द नहीं करता है कि तो उसे आधुनिक फ़ाइटर जेट एफ़-35 बेचने का सौदा अधर में लटक जाएगा या रद्द हो जाएगा या उस पर काट्सा नामी क़ानून के तहत पाबंदी लगायी जाएगी।
अमरीका की इस धमकी के बावजूद, तुर्की अपने फ़ैसले से पीछे नहीं हटा है और रूस से एस-400 की दूसरी खेप हासिल करने के लिए अंकारा-मॉस्को के बीच बातचीत जारी है।(MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए