वैक्सीन लगवाने के बावजूद इमरान ख़ान कोरोना संक्रमण का शिकार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96494-वैक्सीन_लगवाने_के_बावजूद_इमरान_ख़ान_कोरोना_संक्रमण_का_शिकार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी इस ख़तरनाक वायरस का शिकार हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २०, २०२१ १४:५८ Asia/Kolkata
  • वैक्सीन लगवाने के बावजूद इमरान ख़ान कोरोना संक्रमण का शिकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी इस ख़तरनाक वायरस का शिकार हो गए हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ऐसी स्थिति में कोरोना से संक्रमित हुए हैं कि जब दो दिन पहले ही उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया था। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय और इमरान ख़ान के प्रमुख सलाहकार ने बताया है कि उनकी स्थिति स्थिर है और वे क्वाॅरनटीन हो गए हैं। राजनीतिक मामलों में इमरान ख़ान के विशेष सलाहकार शहबाज़ गिल ने ट्वीट करके उनके कोरोना पाॅज़िटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि इमरान ख़ान को बहुत हल्की सी खांसी और हल्का सा बुख़ार है और उनमें कोरोना के ख़तरनाक चिन्ह नहीं हैं।

 

पाकिस्तान में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बढ़ते हुए मामलों के कारण जूलाई के बाद एक दिन में सबसे अधिक कोरोना के केस रेकार्ड किये गए। इमरान ख़ान के विशेष सलाहकार ने जनता को सचेत किया है कि अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो फिर स्थिति हाथ से निकल भी सकती है। नैश्नल कमांड एंड आपरेशन सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान में 3 हज़ार 876 लोगों के कोविड-19 के टेस्ट, पाॅज़िटिव आए जिसके बाद वहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 23 हज़ार 135 हो गई है।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए