कोरोना वायरस, पशुओं से मनुष्यों में पहुंचा हैः डब्लूएचओ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i96876-कोरोना_वायरस_पशुओं_से_मनुष्यों_में_पहुंचा_हैः_डब्लूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना वायरस या कोविड-19 जानवरों से इंसानों में आया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २९, २०२१ २१:११ Asia/Kolkata
  • कोरोना वायरस, पशुओं से मनुष्यों में पहुंचा हैः डब्लूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना वायरस या कोविड-19 जानवरों से इंसानों में आया है।

डब्यूलएचओ और चीन के संयुक्त अध्ययन से यह पता चला है कि पशुओं से मनुष्यों में कोरोना के फैलाव की संभावना अधिक है और वूहान प्रयोगशाला से उसका फैलना बहुत दूर की बात है।

एसोसिएटेड प्रेस ने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों में से एक देश के कूटनयिक के हवाले से यह रिपोर्ट हासिल की है किंतु अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रिपोर्ट प्रकाशित करने योग्य है या नहीं। 

विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के प्रसार के लिए चार संभावनाओं को पेश किया है।  उनका मानना है कि पशुओं से मनुष्यों में कोरोना फैलने की संभावना, दूसरे नंबर पर है।  उन्होंने चमगादड़ों से इंसानों में कोरोना फैलने की संभावना की समीक्षा की।

यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों की अन्तर्राष्ट्रीय टीम के वूहान के दौरे पर आधारित है जहां के बारे में कहा जाता है कि कोरोना वहां से फैला है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए