अमरीका द्वारा नज़र अंदाज़ किए जाने से पाकिस्तान सदमे में
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिकी रवैये पर आश्चर्य प्रकट किया है
जलवायु परिवर्तन के संबंध में जो सम्मेलन होने वाला है उसमें अमेरिका ने पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया है जिस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आश्चर्य प्रकट किया है।
इमरान ख़ान ने अमेरिकी रवइये पर आश्चर्य प्रकट किया और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए विश्व समुदाय द्वारा गम्भीर रूप से ध्यान दिये जाने की मांग की है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इमरान ख़ान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तान अपने प्रयासों को जारी रखेगा और इस संबंध में दूसरे देशों से सहयोग करने और अनुभवों के आदान- प्रदान के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि जारी वर्ष में राष्ट्रसंघ की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन के संबंध में जो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने वाला है उसकी प्राथमिकताओं के बारे में भी हमने बात की और हमारा मानना है कि विश्व समुदाय को चाहिये कि वह जलवायु परिवर्तन की समस्या पर गम्भीर रूप से ध्यान दे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया इस देश के संचार माध्यमों की उस रिपोर्ट के बाद आ रही है जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन के लिए 40 देशों को आमंत्रित किया है मगर इन देशों में पाकिस्तान का नाम नहीं है। ज्ञात रहे कि जलवायु परिवर्तन के संबंध में वर्चुअल बैठक 22 अप्रैल को होगी। MM