38 वर्षीय महिला कोसोवो की राष्ट्रपति बन गयीं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97136-38_वर्षीय_महिला_कोसोवो_की_राष्ट्रपति_बन_गयीं
पिछले नवंबर महीने में हाशिम ताची के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दिये जाने के बाद से यूसा उसमानी सादरियो कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम कर रही थीं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०५, २०२१ ०८:२९ Asia/Kolkata
  • 38 वर्षीय महिला कोसोवो की राष्ट्रपति बन गयीं

पिछले नवंबर महीने में हाशिम ताची के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दिये जाने के बाद से यूसा उसमानी सादरियो कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम कर रही थीं।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कोसोवो की 38 वर्षीय महिला यूसा उसमानी सादरियो को रविवार की रात को संसद के मतों से राष्ट्रपति चुन लिया गया।

संसद की 112 सीटों में से 71 सांसदों ने यूसा उसमानी सादरियो के पक्ष में मतदान किया जिससे उन्हें कोसोवो का राष्ट्रपति चुन लिया गया।

संसद में होने वाले मतदान में 11 वोटों को निरस्त घोषित कर दिया गया और दो विपक्षी पार्टियों और सर्बों की एक अल्पसंख्यक पार्टी ने संसद में होने वाले मतदान का बहिष्कार किया।

यूसा उसमानी सादरियो इससे पहले कोसोवो की संसद सभापति थीं। वह 38 वर्ष की हैं और वह दूसरी महिला हैं जो बाल्कान युद्ध के बाद कोसोवो की नेता बन रही हैं।

पिछले नवंबर महीने में हाशिम ताची के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दे दिये जाने के बाद से वह कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम कर रही थीं। MM

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए