अमेरिका को करो या मरो की स्थिति का सामना हैः बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी के मामले में अमेरिका को करो या मरो जैसी स्थिति का सामना है।
उन्होंने कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के बाद इस महामारी की चौथी लहर आरंभ होने की संभावना के प्रति चेतावनी दी और कहा कि अमेरिका को कोरोना के मुकाबले में अब भयानक स्थिति का सामना है।
जो बाइडेन ने कहा कि नया कोरोना पहले वाले कोरोना की तुलना में बहुत तेज़ी से फैल रहा है और उन्होंने अमेरिकियों का आह्वान किया कि वे सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और मास्क पहनें क्योंकि देश कोविड-19 से सभी बड़ी उम्र के लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वायरस फैल रहा है क्योंकि बहुत से लोग हैं जो टीकाकरण की प्रक्रिया को देखकर यह सोच रहे हैं कि अब ख़तरा खत्म होने वाला है जबकि अभी बहुत काम बाकी हैं और अभी हम इस वायरस से मौत और ज़िन्दगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
अमेरिका में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्था के प्रमुख ने इस देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत चेतावनी दी है और कहा है कि अमेरिका बहुत जल्द कोरोना की चौथी लहर का साक्षी होगा।
एन्टोनी फाउची ने कहा कि वास्तव में हम एक लहर के मुहाने पर हैं, इस समय संवेदनशील समय है और बड़ी आसानी से हम कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं।
ज्ञात रहे कि इस समय अमेरिका में 3 करोड़ 15 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 5 लाख 70 हज़ार से अधिक लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!