इराक़ में अमरीकी सैन्य कारवां पर फिर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97244-इराक़_में_अमरीकी_सैन्य_कारवां_पर_फिर_हमला
अमरीकी सैनिकों के लिए रसद ले जाने वाले कारवां पर दक्षिणी इराक़ में हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०२१ १४:०८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में अमरीकी सैन्य कारवां पर फिर हमला

अमरीकी सैनिकों के लिए रसद ले जाने वाले कारवां पर दक्षिणी इराक़ में हमला हुआ है।

इराक़ी सूत्रों के अनुसार बुधवार को इस देश के बाबिल प्रांत के "अन्नैल" क्षेत्र में उस कारवां पर हमला किया गया जो अमरीकी सैनिकों के लिए रसद का सामान लेकर जा रहा था।  इराक़ के ही अन्य सूत्रों ने बताया है कि बाबिल प्रांत के अलहिल्ला और जबला नगरों में भी अमरीकी सैन्य कारवानों को हमले का लक्ष्य बनाया गया।

इन तीनों कारवानों पर हमले की ज़िम्मेदारी, "क़ासिम अलजब्बारीन" नामक गुट ने स्वीकार की है।  पिछले कुछ महीनों के दौरान इराक़ में अमरीकी सैन्य कारवानों पर लगातार हमले हो रहे हैं।  यह वे कारवां है जो इराक़ में मौजूद अमरीकी सैन्य छावनियों में उपस्थित अमरीकी सैनिकों के लिए रसद का सामना ले जाते हैं।  यह कारवां सामान्यतः सीरिया से इराक़ में दाख़िल होते हैं।  इराक़ी जनता और वहां के अधिकांश गुट अपने देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के पक्षधर हैं।  इस देश की संसद भी इराक़ से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन की मांग पर आधारित एक प्रस्ताव पारित कर चुकी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए