अमरीका में गोलीबारी बन रही है महामारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97346-अमरीका_में_गोलीबारी_बन_रही_है_महामारी
अमरीका में गोलीबारी की घटनाएं, महामारी का रुप धारण करती जा रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०२१ ०५:१० Asia/Kolkata
  • अमरीका में गोलीबारी बन रही है महामारी

अमरीका में गोलीबारी की घटनाएं, महामारी का रुप धारण करती जा रही हैं।

अमरीका में आए दिन होने वाली गोलीबारी की घटनाओं से न केवल इस देश के आम लोग चिंतित हैं बल्कि इन्होंने लोगों के चैन और सुकून को छीन लिया है।

वहा पर पता नहीं है कि कब और किस जगह पर गोलीबारी की घटना घटे।  हर अमरीकी यह सोचकर परेशान है कि पता नहीं किस जगह पर और किन परिस्थितियों में उसे इस स्थिति का सामना करना पड़े। 

अमेरिका के टेक्सास के ब्रायन शहर के एक पार्क में किसी सिरफिरे ने खुलेआम गोलीबारी कर दी।  इस गोलीबारी में पार्क में बैठे एक व्यक्ति की उसी समय मौत हो गई।  गोलीबारी में कम से कम 6 लोग घायल हो गए।

यह गोलीबारी उस वक्त हुई जब पार्क में बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचे थे।  शायद उनकी यही ग़लती थी कि वे पार्क क्यों आए। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है किंतु घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसी बीच अमेरिका में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर इस देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चिंता जताई है।  जो बाइडेन का दावा है कि वे इसपर लगाम लगाने की कोशिश में जुटे हैं। बाइडेन ने कहा कि देश में बंदूक से की गई हिंसा एक महामारी की तरह है जिसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। 

याद रहे कि अमरीका की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष इस देश में अबतक कम से कम 455 लोग गोलीबारी की घटनाओं में मारे जा चुके हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए