अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के 95 सदस्य मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97388-अफ़ग़ानिस्तान_में_तालेबान_के_95_सदस्य_मारे_गये
अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने बताया है कि गत 24 घंटों के दौरान तालेबान गुट से होने वाली लड़ाइयों के दौरान इस गुट के 95 सदस्य हताहत और 25 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०२१ ०६:२५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के 95 सदस्य मारे गये

अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने बताया है कि गत 24 घंटों के दौरान तालेबान गुट से होने वाली लड़ाइयों के दौरान इस गुट के 95 सदस्य हताहत और 25 अन्य घायल हो गये।

अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने कहा है कि ये लड़ाइयां बग़लान, तोख़ार, बल्ख, ग़ज़्नी, बदख्शां, हेलमंद और कंधार में हुईं।

अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी में इस देश के सुरक्षा बलों को होने वाली संभावित जानी व माली क्षति की ओर कोई संकेत नहीं किया गया है।

इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों और तालेबान के बीच होने वाली झड़पों में हाथ से निर्मित 342 बमों और दूसरे हथियारों को विभिन्न क्षेत्रों में नष्ट कर दिया गया।

आजकल तालेबान और सुरक्षा बलों के बीच होने वाली लड़ाइयों में गति आ गयी है इस प्रकार से कि इन लड़ाइयों में दोनों पक्षों को काफी जानी व माली क्षति हुई है।

यह ऐसी स्थिति में है जब अमेरिका, तुर्की, कतर और संयुक्त राष्ट्रसंघ अगले सप्ताह तुर्की में होने वाली बैठक में अफ़ग़ान समस्या का समाधान करना चाहते हैं परंतु विश्लेषक अफ़ग़ान संकट की जड़ों को ध्यान में रखते हुए तुर्की में होने वाली बैठक में इस संकट के समाधान को असंभव मान रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए