यूक्रेन को लेकर रूस के मुक़ाबले में आया गुट-7
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97472-यूक्रेन_को_लेकर_रूस_के_मुक़ाबले_में_आया_गुट_7
गुट-7 के विदेशमंत्रियों ने यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस के मुक़ाबले का मन बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०२१ ०८:१४ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन को लेकर रूस के मुक़ाबले में आया गुट-7

गुट-7 के विदेशमंत्रियों ने यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस के मुक़ाबले का मन बनाया है।

गुट-7 के विदेशमंत्रियों ने बयान जारी करके रूस से यूक्रेन की सीमा पर अपनी सैन्य गतिविधियों पर विराम लगाने की मांग की है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी होने वाले इस बयान में कहा गया है कि यूरोपीय संघ के साथ कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमरीका के विदेशमंत्री, यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैन्य गतिविधियों को लेकर बहुत चिंतित हैं।  गुट-7 के बयान में आया है कि हम यूक्रेन की संप्रभुता एवं अखण्डता का समर्थन करते हैं।

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ कह चुके हैं कि यूक्रेन, रूस को अकारण ही शत्रु दर्शाने के प्रयास कर रहा है जबकि हम यूक्रेन संकट के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए