कोरोना काल में जिनकी संपत्ति बढ़ी उनसे टैक्स लिया जाएः गुटेरस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i97476-कोरोना_काल_में_जिनकी_संपत्ति_बढ़ी_उनसे_टैक्स_लिया_जाएः_गुटेरस
राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि उन धनवानों से टैक्स लिया जाए जिनकी संपत्ति, कोरोना काल में कई गुना बढ गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०२१ ०९:५८ Asia/Kolkata
  • कोरोना काल में जिनकी संपत्ति बढ़ी उनसे टैक्स लिया जाएः गुटेरस

राष्ट्रसंघ के महासचिव ने कहा है कि उन धनवानों से टैक्स लिया जाए जिनकी संपत्ति, कोरोना काल में कई गुना बढ गई।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सरकारों से मांग की है कि वे एसों से ज़रूर टैक्स लें जो कोरोना काल में अधिक दौलतमंद हुए हैं।  उन्होंने कहा कि समाज में पाई जाने वाली असमानता के कारण इस मुद्दे की समीक्षा बहुत ज़रूरी है।

राष्ट्रसंघ के महासचिव का कहना है कि प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले एक वर्ष के दौरान अर्थात कोरोना काल में दौलतमंदों की पूंजी में 5 ट्रिलियन डाॅलर की वृद्धि हुई है।  उन्होंने कहा कि हमे इस बारे में सुनिश्चित होना होगा कि यह पैसा वहां जाए जहां इसकी ज़रूरत है।गुटेरस ने कहा कि मैं सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वे इस विषय की गंभीरता के साथ समीक्षा करके इस मंदी के काल में अधिक फलने-फूलने वाले दौलतमंदों पर टैक्स लगाए।

राष्ट्रसंघ के महासचिव गुटेरस ने इसी प्रकार अपनी इस मांग को फिर से दोहराया कि यह बात सुनिश्चित की जाए कि विश्व के सभी देशों में आम लोगों तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में जहां पूरे विश्व में करोड़ों लोगों के रोज़गार ख़तरे में पड़ गए और न जाने कितने लोग बेरोज़गार हो गए, संसार के अरबपतियों की संपत्ति में बहुत अधिक वृद्धि हुई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए