नौ अफ़ग़ान सुरक्षा कर्मी मारे गये
तालेबान के हमले में अफ़ग़ानिस्तान के नौ सुरक्षा कर्मी मारे गये।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के उत्तर में स्थित बग़लान प्रांत के अधिकारियों ने बताया है कि तालेबान गुट ने बग़लान प्रांत के केन्द्रीय नगर पुलख़मीरी में पुलिस केन्द्र पर हमला किया जिसमें सात पुलिस कर्मी मारे गये और उस केन्द्र में मौजूद हथियार और सुरक्षा उपकरणों को तालेबान उठा ले गये।
इसी प्रकार तालेबान ने अफ़ग़ान सरकार से संबंधित स्वंय सेवी बलों पर भी तोख़ार प्रांत के केन्द्र में स्थित में तालेक़ान शहर में हमला किया जिसमें इन बलों के चार सदस्य मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।
बहार का मौसम शुरु होने के साथ ही तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों और हमलों में वृद्धि कर दी है। कुछ दिन पहले अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने एलान किया था कि एक साल पहले अमेरिका और तालेबान के मध्य जो समझौता हुआ था उसके बाद अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के हमलों में 24 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी है।
ये हमले ऐसी स्थिति में हो रहे हैं जब इस देश में जारी लड़ाई और युद्ध को समाप्त कराने के उद्देश्य से 24 अप्रैल को तुर्की के इस्तांबोल नगर में अफ़ग़ान सरकार और तालेबान के बीच बैठक होने वाली है।
इस्तांबोल बैठक के अवसर पर अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन को 11 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है और उसके पश्चात तालेबान ने घोषणा की है कि जब तक अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिक मौजूद हैं तब तक वह किसी भी शांति बैठक में भाग नहीं लेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!