पुतीन की पश्चिमी देशों को कड़ी चेतावनी, सुधर जाओ वर्ना पछताओगे
रूसी राष्ट्रपति ने अपने वार्षिक भाषण में पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उकसाने की कार्यवाही छोड़ दो वर्ना बहुत पछताओगे।
विलादिमीर पुतीन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे रूस विरोधी कार्यवाही करने से बचें। उन्होंने कहा कि अगर एसा नहीं किया जाता है तो फिर रुस अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कठोर क़दम उठाएगा।
पुतीन ने कहा कि माॅस्को को आशा है कि कोई भी देश, रूस की रेड लाइन को पार करने की कोशिश नहीं करेगा।
याद रहे कि हालिया कुछ दिनों में यूक्रेन के समर्थन के बहाने से अमरीका और उसके घटक, रूस के विरुद्ध उत्तेजक कार्यवाही कर रहे हैं जिसने रूस को क्रोधित कर दिया है। उधर अमरीका ने अभी हाल ही में रूस के विरुद्ध नए प्रतिबंधल लगाए हैं जो 14 जून से लागू होंगे। अमरीका और उसके पश्चिमी घटकों ने सन 2014 से लेकर अबतक रूस के विरुद्ध कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए हैं जिसपर रूस की ओर कड़ी प्रतिक्रिया समाने आई है। वर्तमान समय में यूक्रेन को लेकर अमरीकी घटक रूस के ख़िलाफ़ लगातार उत्तेजक कार्यवाहियां कर रहे हैं।