यूरोपीय संघ से हमारे संबन्ध बिगाड़ने में लंदन का हाथः रूस
रूस के विदेशमंत्री ने बताया है कि माॅस्को के साथ यूरोपीय संघ के संबन्धों को ख़राब करने में ब्रिटेन का हाथ है।
सरगई लावरोफ ने बुधवार को अपने साक्षात्कार में कहा कि रूस के साथ यूरोपीय संघ के संबन्धों में ब्रिटेन बहुत ही नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि उन्होंने वैसे तो यूरोपीय संघ को छोड़ दिया है लेकिन फिर भी वे उसपर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहते हैं। लावरोफ का कहना था कि ब्रिटेन का यह प्रयास है कि माॅस्को के बारे में वह यूरोपीय संघ के सदस्यों पर अपने प्रभाव को बढ़ाता रहे।
रूस के विदेशमंत्री ने बताया कि लंदन एक ओर तो रूस के साथ दूसरों को वार्ता करने के लिए रोकता है जबकि दूसरी ओर वह स्वयं माॅस्को से संबन्ध बनाने की कोशिशें करता है। लावरोफ के अनुसार इससे लंदन की इच्छा दूसरों पर अपने वर्चस्वव को बनाए रखने की है।
रूस के विदेशमंत्री ने ब्रिटेन की गुप्तचर सेवा SIS के प्रमुख रिचर्ड मूर के उस दावे का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने रूस के बारे में कहा था कि वह अब पतन की ओर जाने वाली शक्ति है। उन्होंने कहा कि इस बयान से पता चलता है कि ब्रिटेन अभी भी पूरी दुनिया पर हुकूमत करने का सपना देख रहा है जो केवल सपने से अधिक कुछ भी नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए