अफ़ग़ानिस्तान में 102 तालेबान ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i98218-अफ़ग़ानिस्तान_में_102_तालेबान_ढेर
अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि गत 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों में तालेबान के 102 सदस्य मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०२१ १४:३७ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में 102 तालेबान ढेर

अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि गत 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों में तालेबान के 102 सदस्य मारे गये हैं।

समाचार एजेन्सी अनातोली की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने आज शनिवार को एलान किया है कि तालेबान के ये सदस्य कन्नड़, ज़ाबुल, बादग़ीस, बग़लान, कंधार, हेरात, ग़ज़्नी और फारयाब प्रांतों में सुरक्षा बलों की हवाई और ज़मीनी हमलों में मारे गये।

इस रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के हमलों में तालेबान के 63 सदस्य घायल भी हो गये। इसी प्रकार तालेबान ने उपरोक्त प्रांतों में 31 बारुदी सुरंगें बिछाई थीं जिन्हें पता लगाने के बाद तबाह कर दिया गया।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान का प्रतिरक्षामंत्रालय प्रतिदिन तालेबान के दसियों सदस्यों के जहां मारे जाने की सूचना दे रहा है वहीं इसके मुकाबले में तालेबान गुट भी अफगान सुरक्षा बलों पर हमलों के जारी रहने की सूचना दे रहा है।

तुर्की के इस्तांबोल नगर में जो कांफ्रेन्स होने वाली थी तालेबान के उपस्थित न होने के कारण उसे रमज़ान के पवित्र महीने के बाद आयोजित किया जायेगा जिसमें अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध व हिंसा समाप्त कराने के संबंध में वार्ता की जायेगी।

इस बैठक में विभिन्न देशों और राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अफ़ग़ान सरकार और तालेबान के प्रतिनिधि अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध विराम और आगामी व्यवस्था के बारे में वार्ता करेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए