अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ख़तरों व चुनौतियों पर नज़र रखेंगेः जो बाइडन
अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
अलजज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका के आतंकवादी सैनिकों के निकलने के कार्यक्रम के आरंभ होने पर कहा कि उनका देश, आतंकवादी ख़तरों व चुनौतियों पर नज़र रखेगा और आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक अफ़ग़ानिस्तान के अतिग्रहण की ओर कोई संकेत किये बिना दावा किया कि आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए पूरी दुनिया में हम अपनी तैयारी को सुरक्षित रखेंगे! बाइडन ने दावा किया कि अलक़ायदा अफ़ग़ानिस्तान में बहुत कमज़ोर हो गया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिकी सैनिकों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में स्थित अपनी छावनी अफ़ग़ान सैनिकों के हवाले कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ऐसी स्थिति में अफ़ग़ान युद्ध की समाप्ति की ख़बर दे रहे हैं जब 20 वर्षों तक अमेरिकी सैनिकों की अफ़ग़ानिस्तान में उपस्थिति का परिणाम हिंसा, हत्या और असुरक्षा में विस्तार के अलावा कुछ और नहीं रहा है। इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी व विदेशी सैनिकों की उपस्थिति के दौरान 38 हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे गये हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए