अमरीका की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन पर साइबर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i98504-अमरीका_की_सबसे_बड़ी_तेल_पाइपलाइन_पर_साइबर_हमला
अमरीका की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन कोलोनियल ने साइबर हमले के बाद काम करना बंद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०२१ १५:११ Asia/Kolkata
  • अमरीका की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन पर साइबर हमला

अमरीका की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन कोलोनियल ने साइबर हमले के बाद काम करना बंद कर दिया है।

साइबर हमले के बाद इसका संचालन करने वाली कंपनी कोलोनियल को पाइपलाइन का सिस्टम ऑफ़लाइन करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे अमरीका के प्रमुख शहरों में पैट्रोल पम्पो को रिफ़ाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में रुकावट का ख़तरा उत्पन्न हो गया है।

कंपनी का कहना है कि वह पाइपलाइन के संचालन की हबाली के लिए काम कर रही है।

कोलोनियल ने कि जो अमरीका की सबसे बड़ी पौट्रोल और डीज़ल पाइपलाइन प्रणाली का संचालन करती है, इस हमले की जांच के लिए एक साइबर सुरक्षा फ़र्म को हायर किया है।

कंपनी ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी करके कहा कि ग्राहकों को होने वाली परेशानियों को कम करने की कोशिश की जा रही है।

बुनियादी ढांचों पर साइबर हमलों और हैकिंग का ख़तरा बढ़ रहा है। बुनियादी ढांचों से जुड़ी कंपनियां दुनिया भर में सुरक्षा बढ़ाने साइबर सुरक्षा बढ़ाने पर मजबूर हुई हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं में इज़ाफ़ा हो रहा है।

ख़ुद अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसियों पर ईरान समेत कई दूसरे देशों में साइबर हमलों के आरोप लगते रहे हैं।

अमरीका की सबसे बड़ी पैट्रोलियम पाइपलाइन पर साइबर हमले ने अब व्हाइट हाउस की नींद उड़ा दी है, क्योंकि इसकी अमरीकी अर्थव्यस्था में अहम भूमिका है।

कोलोनियल पाइपलाइन एक  दिन में 25 लाख बैरल रिफ़ाइंड पैट्रोल की सप्लाई की क्षमता रखती है। msm