चीन ने की पश्चिमी संचार माध्यमों के वर्चस्व की निंदा
चीन का कहना है कि पश्चिमी संचार माध्यमों को विश्व पर अपनी सोच और अपनी नीतियां थोपने का कोई अधिकार नहीं है।
रोएटर्ज़ के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि पश्चिमी संचार माध्यमों को अपनी नीतियां थोपने से बचना चाहिए। एक संवाददाता सम्मेलन में हुआ चूनिंग ने कहा कि विश्व के संचार माध्यमों को केवल पश्चिमी संचार माध्यमों का अनुसरण नहीं करना चाहिए।
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका ने पश्चिमी संचार माध्यमों के वर्चस्व का दुरपयोग करते हुए बहुत से देशों के हितों को ख़तरे में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि विश्व के देशों को केवल सीएनन या बीबीसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि इन देशों को अपने संचार माध्यमों से अपनी बातों को लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया ख़बरों को अपने हितों के हिसाब से पेश करता है जिसका अनुसरण संसार के बहुत से देश करते हैं।