अब कुत्ते भी कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का पता लगायेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i99200-अब_कुत्ते_भी_कोरोना_से_संक्रमित_व्यक्तियों_का_पता_लगायेंगे
थाईलैंड की सरकार ने कोरोना की नई लहर से मुकाबले के लिए ट्रेंड कुत्तों से लाभ उठाने का फैसला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०२१ २१:३२ Asia/Kolkata
  • अब कुत्ते भी कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का पता लगायेंगे

थाईलैंड की सरकार ने कोरोना की नई लहर से मुकाबले के लिए ट्रेंड कुत्तों से लाभ उठाने का फैसला किया है।

थाईलैंड की सरकार ने घोषणा की है कि वह कोविड-19 से ग्रसित व्यक्तियों का शीघ्र पता लगाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कुत्तों से लाभ उठायेगी।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बैंकाक में चूलावांग्रोन विश्व विद्यालय में पशु चिकित्सा विभाग के शोधकर्ताओं ने 6 कुत्तों को ट्रेनिंग देकर कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का जल्द पता लगाने का फैसला किया है। पशु चिकित्सा विभाग के शोधकर्ताओं के अनुसार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के कपड़े का पसीना ट्रेनिंग प्राप्त कुत्ते को सुंघाया जायेगा उसके बाद हर उस व्यक्ति के कपड़े को कुत्ते को सुंघाया जायेगा जिसके बारे में कोरोना से संक्रमित होने का संदेह होगा और इस प्रकार जो लोग कोरोना से संक्रमित होंगे उनकी शीघ्र पहचान करके उपचार किया जा सकेगा।

ज्ञात रहे कि 10 मई से एक हज़ार से अधिक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान ट्रेनिंग प्राप्त कुत्तों के माध्यम से की जा चुकी है और इस प्रकार की पहचान के 90 प्रतिशत नतीजे सही रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए