ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति आज पाकिस्तान जा रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i99604-ताजिकिस्तान_के_राष्ट्रपति_आज_पाकिस्तान_जा_रहे_हैं
ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति आज दो जून को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०२१ ०४:१५ Asia/Kolkata
  • ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति आज पाकिस्तान जा रहे हैं

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति आज दो जून को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इमाम अली रहमान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से भेंटवार्ता करेंगे और दोनों देशों के नेता कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

दोनों पक्ष व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और परस्पर रूचि के विभिन्न विषयों के संबंध में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।

इस रिपोर्ट के अनुसार ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति अपने पाकिस्तानी समकक्ष आरिफ़ अलवी से भी भेंटवार्ता करेंगे।

ज्ञात रहे कि वर्ष 1994 से ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति सात बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुके हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए