पाकिस्तान में दो रेलगाड़ियों में टक्कर, दसियों हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i99814-पाकिस्तान_में_दो_रेलगाड़ियों_में_टक्कर_दसियों_हताहत_और_घायल
पाकिस्तान में सोमवार तड़के सिंध प्रांत में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०२१ ०४:४८ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में दो रेलगाड़ियों में टक्कर, दसियों हताहत और घायल

पाकिस्तान में सोमवार तड़के सिंध प्रांत में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के डहरकी में सोमवार तड़के दो यात्री ट्रेनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। ट्रेनों की इस टक्कर में कम से कम 32 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

संचार माध्यमों के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी ज़िले के डहरकी में सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार क़रीब 3 बजकर 45 मिनट पर मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई। इस टक्कर से मिल्लत एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। घोटकी ज़िले के डिप्टी कमिश्नर ने मौतों की पुष्टि की है।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए