अफ़ग़ानिस्तान से 50 प्रतिशत अमरीकी सैनिक निकल चुके हैंः पेंटागन
पेंटागन ने दावा किया है कि अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया 50 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी है।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अप्रैल में 11 सितम्बर से पहले अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों के निकलने का आदेश दिया था। डाॅन समाचारपत्र की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी सेना की केन्द्रीय कमान सेंटकाॅम का कहना है कि अमरीकी रक्षामंत्रालय ने अफ़ग़ानिस्तान से अपना लगभग सारा सामान वापस बुला लिया है। अमरीकी सेना को न्यूयार्क और वाशिंग्टन पर हमलों की 20वीं बरसी अर्थात 11 सितम्बर तक 2500 सैनिकों, 16000 ठेकेदारों और सैकड़ों टन सामान को हटाने का काम सौंपा गया है।
अब तक सेंटकाॅम ने 6 सैन्य अड्डों का नियंत्रण अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय के हवाले कर दिया है किंतु काबुल से उत्तरपूर्व में 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केन्द्रीय बगराम एयर बेस को ख़ाली करना अब भी बाक़ी है। सेंटकाॅम के बयान में कहा गया है कि हम भविष्य में और अधिक सैन्य सामान स्थानांतरित किए जाने की आशा रखते हैं। याद रहे कि अमरीकी सेना अपने अभियानों की सुरक्षा के लिए अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकलने की अन्तिम तिथि को स्पष्ट नहीं करना चाहती है। उसका कहना है कि वह अफ़ग़ानिस्तान से निकलने के बारे में कोई भी कोई भी अंदाज़ा सार्वजनिक नहीं करेगी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए