-
रूस और चीन से हाथ जोड़कर अमरीका का अनुरोध, ईरान पर हथियारों के प्रतिबंध के प्रस्ताव को वीटो न करें
Jul ०९, २०२० ११:३६अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के सलाहकार ने रूस और चीन से आग्रह किया है कि वे ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों के प्रतिबंधों को आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को वीटो न करें।
-
ट्रम्प को जाल में फंसाने का मंसूबा...क्या बाइडन तेज़ी दिखा पाएंगे? चौतरफ़ा हमलों का सामना कर रहे ट्रम्प का नया पैंतरा क्या होगा?
Jul ०९, २०२० ११:११अमरीका के मशहूर अख़बार न्यूयार्क टाइम्ज़ में लिखने वाले वरिष्ठ टीकाकार और लेखक थामस फ़्रेडमैन ने अपने एक लेख में राष्ट्रपति चुनाव के डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन को सुझाव दिया है कि वह ट्रम्प से डिबेट के लिए दो शर्तें रखें और अगर ट्रम्प यह शर्तें पूरी न करें तो उनके साथ डिबेट में हिस्सा न लें।
-
ईरान व चीन के बीच 25 वर्षीय सहयोग समझौता शर्मनाक है? अमरीका व सऊदी अरब को परेशानी क्यों? क्या है इस बेहद अहम समझौते में?
Jul ०९, २०२० ०९:२३ईरान व चीन के बीच 25 साल के सहयोग समझौते पर कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अमरीका व सऊदी अरब से संबंधित सरकारी मीडिया में काफी हंगामा है। हालांकि अभी तक इस समझौते का न तो ब्योरा प्रकाशित हुआ है और न ही उस पर हस्ताक्षर हुए हैं लेकिन अभी से इसे ईरान के लिए शर्मनाक समझौता कहा जा रहा है।
-
शहीद जनरल सुलैमानी की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट से भड़का अमरीका , रूस ने अमरीका से पूछा महत्वपूर्ण सवाल!
Jul ०९, २०२० ०४:२१अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष रिपोर्टर एगनेस केलामार्ड के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने शहीद क़ासिम सुलैमानी की हत्या को ग़ैर कानूनी बताया थां।
-
वेनेज़ोएला का एलानः मार गिराया अमरीकी जहाज़!
Jul ०९, २०२० ०३:३९वेनेज़ोएला की सेना ने बुधवार की शाम एलान किया है कि उसके युद्धक विमानों ने अमरीकी रजिस्ट्रेशन नंबर वाले विमान को उस समय मार गिराया जब उसने वेनेज़ोएला की वायु सेवा में ग़ैर क़ानूनी रूप से प्रवेश किया।
-
अमरीका, तिब्बत के हवाले से चीनी अधिकारियों के लिए वीज़ा सीमित करेगाः अमरीकी विदेशमंत्री
Jul ०८, २०२० १६:३८अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि तिब्बत के मामले पर अनेक चीनी अधिकारियों के लिए वीज़ा सीमित कर दिया जाएगा।
-
वीडियो रिपोर्टः हिज़्बुल्लाह महासचिव ने एक नई जंग का किया एलान, इस बार का युद्ध हर बार से बिल्कुल अलग होगा!
Jul ०८, २०२० १६:२०प्रतिरोध के प्रतीक सैयद नसरुल्लाह ने अर्थव्यवस्था को मैदाने जेहाद और नया मोर्चा बताते हुए लेबनान में कृषि और उद्योग के क्षेत्र में जेहाद का एलान कर दिया है ... कृषि और उद्योग क्षेत्र जनता के लिए ऑक्सिजन और पानी की तरह, हमे अपने आपको बदलना होगा और उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करें। हम आज यह एलान करते हैं कि सब कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उतरें, हमने हिज़्बुल्लाह में इस निर्णय को ले लिया है कि पूरी ताक़त के साथ इस मैदाने जंग में उतरने के लिए तैयार हैं।
-
ट्रम्प के बारे में उनकी भतीजी ने नई किताब में किए चैंकाने वाले ख़ुलासे, व्हाइट हाउस ने ठोंका मुक़दमा
Jul ०८, २०२० १५:१३अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की भतीजी ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई किताब में ट्रम्प को एक ऐसा शख़्स बताया है, जिसका शरीर तो बढ़ गया, लेकिन बुद्धि का विकास नहीं हुआ, यानी बूढ़े शरीर में एक बच्चे की बुद्धि।
-
आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अमरीकी नागरिकों के पास दो शैतानों में से एक के चयन का विकल्प होगा, शरॉयडन
Jul ०८, २०२० १३:१२स्कॉटलैंड के राजनेता व पूर्व सांसद टॉमी शरॉयडन का कहना है कि अमरीका में नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अमरीकी नागरिकों के पास दो शैतानों में से एक के चयन का विकल्प होगा, बाइडन या ट्रम्प।
-
सौ सेकेंड में दुनिया की ख़बरः हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, ब्राज़ील के राष्ट्रपति संक्रमित, अमरीकी राजदूत का उपद्रव, डाक्टर अम्बेडकर के घर में तोड़फोड़
Jul ०८, २०२० १३:०४विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि नए शोध से पता चला है कि हवा के माध्यम से भी कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है और कई घंटे हवा में मौजूद रह सकता है।