-
न्यूज़ीलैंड की मस्जिद पर हुए आतंकी हमले को क्या रोका जा सकता था? 800 पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई बातें आईं सामने
Dec ०८, २०२० ११:१२न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में 2019 में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही समिति ने मंगलवार को 800 पन्नों की एक व्यापक रिपोर्ट जारी की है। इस आतंकी हमले में 51 लोगों को एक नस्लवादी आतंकवादी ने बड़ी बेरहमी से मार दिया था। जांच में कहा गया है कि आतंकवादी ने एजेंसियों को चकमा देने में कामयाब रहा।