-
यमन, रमज़ान में सऊदी विमानों के हमले तेज़
May १९, २०२० १२:५२सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों को पाश्विक हमलों का निशाना बनाया है।
-
आत्मघाती साबित हुआ सऊदी अरब का तेल का खेल, ईरानी राष्ट्रपति के लिए रेड कार्पेट बिछा सकता है अमरीका!
May १९, २०२० ०४:४९अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने बेहद ख़तरनाक खेल शुरू कर दिया है जिससे अमरीका का पूरा तेल उद्योग डूब सकता है और साथ ही सऊदी अरब और अमरीका के पारस्परिक संबंध भी हमेशा के लिए समाप्त हो सकते हैं।
-
सऊदी टीवी चैनल ने इराक़ियों के घाव पर नमक छिड़का तो फूट पड़ा जनाक्रोश, दूसरे देशों में हंगामे करवाना ही क्या रियाज़ सरकार की रणनीति है?
May १९, २०२० ०४:१७सऊदी अरब के टीवी चैनल एमबीसी ने अपने एक कार्यक्रम में यह गंभीर आरोप लगाया कि वर्ष 1981 में बैरूत में इराक़ के दूतावास में होने वाले धमाके स्वयंसेवी फ़ोर्स हश्दुश्शअबी के पूर्व उप प्रमुख अबू महदी अलमुहंदिस ने करवाए थे। इस हमले में इराक़ी दूतावास के कई कर्मचारी मारे गए थे।
-
यमन की नाकाबंदी का ख़मियाज़ा सऊदी अरब को भुगतना पड़ेगा
May १९, २०२० ०३:५८यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब इस कोशिश में है कि सैनिक टकराव से जो हासिल नहीं कर पाया उसे यमन की आर्थिक नाकाबंदी करके हासिल करे लेकिन इस कोशिश में सऊदी अरब ख़ुद को भारी नुक़सान पहुंचाने जा रहा है।
-
सऊदी अरब नामक टाइटैनिक जहाज़ अपने तमाम लाव-लश्कर व ताम-झाम के साथ डूब रहा है, जिसे बचाना अब मुश्किल ही नहीं नामुमिक भी है
May १८, २०२० १५:२९मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक युग का अंत है। फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों के युग का अंत, जिनके पास बेतहाशा पैसा था, वह अब ख़त्म हो रहा है। यह शब्द हैं, वाशिंगटन स्थित ब्रूकिंग्र्स में वरिष्ठ शोधकर्ता और पश्चिम एशिया मामलों के विशेषज्ञ ब्रूस रिडेल के।
-
न्यूयार्क टाइम्ज़ः सऊदी अरब के विशाल सपने कोरोना वायरस और मूल्यहीन तेल की दीवार से टकराकर चकनाचूर हो गए
May १७, २०२० १४:४०अमरीका के न्यूयार्क टाइम्ज़ अख़बार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें कोरोना वायरस और तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को पहुंचने वाले गहरे आघात का जायज़ा लिया गया है।
-
शिक्षकों के लिए सऊदी सरकार का दो टूक निर्देशः अगर सरकार से वैचारिक मतभेद रखते हैं तो कोई और रास्ता देख लीजिए!
May १६, २०२० १६:०२सऊदी अरब के शिक्षा मंत्री हमद आले शैख़ ने कहा है कि उन्होंने पूरे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि जितने भी शिक्षक विरोधी विचारधारा रखते हैं उन सबको नौकरी से निकाल दिया जाए।
-
इंटैलीजेन्स आनलाइनः हथियारों के सौदे करके वाशिंग्टन को मनाने में जुट गए हैं बिन सलमान
May १६, २०२० १५:३३इंटेलीजेन्स आनलाइन वेबसाइट ने जो ख़ुफिया मामलों की रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए मशहूर है अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान रियाज़ और मास्को के बीच तेल के मसले पर होने वाले टकराव से तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट पर वाशिंग्टन की नाराज़गी दूर करने के लिए अमरीका से हथियार ख़रीदने पर मजबूर हो गए।
-
अगर सऊदी अरब नहीं होता तो इस्राईल का नाम व निशान मिट चुका होता, प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी पत्रकार
May १६, २०२० ०९:५१सऊदी विश्लेषक अब्दुल हमीद अल-ग़बीन ने एक ट्वीट करके आले सऊद शासन से इस्राईल को एक देश के रूप में औपचारिकता प्रदान करने तथा तेल-अवीव के साथ रिश्ते सामान्य करने की मांग की है।
-
वीडियो रिपोर्टः यमन का एक ऐसा शहीद कमांडर कि अंतिम समय सऊदी उसे नहीं पहचान सके, बाप ने बेटे की शहादत पर किया फ़ख्र तो यमनी राष्ट्र शहीद को बताया देश का गौरव
May १५, २०२० १६:००शहीद जरादी, यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख के बहुत ही भरोसेमंद साथी थे, वह हमेशा युद्ध के मैदान से जीत कर ही वापस आते थे। यमन युद्ध के प्रचारिक मुख्यालय ने कुछ दिनों पहले एक दस्तावेज़ी फ़िल्म के ज़रिए उनकी पहचान को ईश्वरीय सैनिक के नाम से ज़ाहिर किया था। शहीद हसन जरादी यमनी राष्ट्र के लिए प्रतिरोध के प्रतीक में परिवर्तित हो गए हैं, ऐसा प्रतीक कि जिसपर यमनी जनता गर्व करती है।