-
यमन के शहरों में लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, कहा प्रतिरोध न रुके दिया जाए हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब
Jan २२, २०२२ १५:२५……यमन में राजधानी सनआ और दूसरे कई प्रांतों में लाखों लोग सड़कों पर निकले और यमन के ख़िलाफ़ सऊदी अमरीकी गठबंधन की आपराधिक कार्यवाहियों और नाकाबंदी की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि प्रतिरोध जारी रहना चाहिए और हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
-
हमले के भय से अमेरिकी सैनिकों ने बंकरों में छिपकर अपनी बहादुरी का जौहर दिखाया
Jan २२, २०२२ १२:२८सेन्टकॉम के सैनिक प्रवक्ता ने बताया है कि अरब इमामरात पर यमनी सेना के संभावित हमले के भय से अमेरिकी सैनिक बंकरों में शरण लिये थे।
-
अमरीका का अरब देशों से वादा, हथियारों की कमी नहीं होने देंगे
Jan २२, २०२२ १०:४८अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शक्रवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष के साथ मुलाक़ात में फ़ार्स खाड़ी के अपने अरब सहयोगियों को हथियारों की आपूर्ति के जारी रहने का आश्वासन दिया है। ब्लिंकन ने अबू-धाबी पर यमन के हालिया हमले की निंदा करते हुए दावा किया कि वाशिंगटन अपने सहयोगियों की रक्षात्मक शक्ति को मज़बूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
सीरिया, अल-हसका शहर में स्थित एक शिक्षा केन्द्र पर अमरीकी लड़ाकू विमानों की बमबारी
Jan २२, २०२२ ०७:१६अमरीकी सेना ने उत्तरी सीरिया के अल-हसका शहर में स्थित एक शिक्षा केन्द्र पर बमबारी की है।
-
यूएई और सऊदी का यमन में जनसंहार, 77 की मौत, विदेशी नागरिक और कंपनियां यूएई छोड़ दें, यमन की चेतावनी
Jan २२, २०२२ ०४:५३अल-हौसी आंदोलन और यमनी सेना ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हमलों की चेतावनी देते हुए कहा कि इस देश में रहने वाले विदेशी नागरिक और कंपनियां जितने जल्दी संभव हो सके वहां से चले जाएं।
-
इराक़ पर नहीं चल पाया इस्राईली दांव
Jan २१, २०२२ २०:०७इस्राईल के लिए जासूसी के आरोप में इराक़ में कुछ गुप्तचर अधिकारियों को गिरफ़्तार किया गया है। इन इराक़ी अधिकारियों पर आरोप है कि वे इस्राईल की गुप्तचर सेवा मोसाद के लिए काम कर रहे थे।
-
दाइश के हमले में 11 इराक़ी सुरक्षाकर्मी हताहत
Jan २१, २०२२ १५:४०आतंकवादी गुट दाइश के ताज़ा हमले में इराक़ के 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।
-
इराक की खुफिया एजेन्सी में इस्राईल ने लगायी बड़ी सेंध, इस्राईल के कई जासूस गिरफ़्तार, गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख और उपप्रमुख भी शामिल
Jan २१, २०२२ १०:४८इराकी सूत्रों ने एलान किया है कि इस देश की खुफिया एजेन्सी के कई अफ़सरों को जायोनी शासन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
सऊदी गठबंधन के भीषण हमले में दसियों हताहत व घायल
Jan २१, २०२२ ०९:५३यमनी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी गठबंधन ने यमन के पश्चिमोत्तर में स्थित एक जेल पर बमबारी की जिसमें दसियों व्यक्ति हताहत व घायल हुए हैं।
-
इस्राईली प्रधानमंत्री ने ईरान के बारे में वह बात कह दी जो अब तक अमेरिका ने भी नहीं कही
Jan २१, २०२२ ०६:२०इस्राईली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि ईरान उससे भी अधिक कमज़ोर है जितना वह दिखाई पड़ता है।