-
ईरान अरबों का दोस्त है या दुश्मन? रायुलयौम मे एक अरब टीकाकार का रोचक और सटीक विश्लेषण!
May २५, २०२० १५:५७लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र रायुलयौम में अरब टीकाकार डॉक्टर औस नेज़ार दरवीश का एक लेख प्रकाशित हुआ है जिसमें कुछ तथ्यों की मदद से उन्होंने इस सवाल का जवाब तलाश करने की कोशिश की है कि ईरान अरबों का दोस्त है या दुश्मन?
-
चीन, ताक़त के बाद भी क्यों नहीं अमरीका से युद्ध चाहता ?
May २५, २०२० १३:०१पिछले दो सप्ताहों के दौरान चीन और अमरीका में तनाव बढ़ गया है यहां तक कि अमरीका के राष्ट्रपति ने बीजिंग के साथ संबंध खत्म करने तक की धमकी दी है। चीन और अमरीका के संबंध जिस चरण से गुज़र रहे हैं उसे देखते हुए दुनिया के बहुत से विश्लेषक यह अनुमान लगाने में व्यस्त हैं कि इन दो देशों के मध्य किसी टकराव की कितनी संभावना है?
-
क्या भारत और चीन के बीच सुलगने वाली चिंगारी शोला बन रही है, दोनों के बीच युद्ध की स्थिति में किसका पलड़ा रहेगा भारी?
May २५, २०२० ०९:२२भारत और चीन के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। सन् 1962 में दोनों देश एक बड़ा युद्ध लड़ चुके हैं। उसके बाद भी दोनों के बीच सीमाओं पर कई बार झड़पें हुई हैं, लेकिन 1975 के बाद से संयुक्त सीमा पर एक भी गोली नहीं चली है।
-
इराक़ की नई सरकार क्या ईरान और अमरीका के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेगी? क्या सऊदी अरब, इरक़ में ईरान की जगह ले सकता है?
May २५, २०२० ०६:१८इराक़ के उप प्रधान मंत्री और वित्त और तेल के कार्यवाहक मंत्री अली अल्लावी के शनिवार को रियाज़ के दौरे के बाद, सऊदी अरब ने बग़दाद में फिर से अपने राजदूत की तैनाती का एलान कर दिया है।
-
ईरानी तेल टैंकर का वेनेज़ोएला पहुंचना ट्रम्प ही नहीं पूरे अमरीकी साम्राज्यवाद के मुंह पर ज़ोरदार तमाचा है, ईरान की चेतावनी कारगर रही+वीडियो
May २५, २०२० ०४:४९हमें यह नहीं मालूम कि उस समय अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की क्या मनोदशा रही होगी जब उन्होंने देखा होगा कि ईरान का तेल टैंकर अमरीकी नाकाबंदी तोड़ते हुए वेनेज़ोएला के तट पर पहुंच गया, लेकिन हमें इतना तो ज़रूर मालूम है कि ट्रम्प को अपनी बेइज़्ज़ती और अपनी हार का शिद्दत से एहसास हुआ होगा।
-
ईरानी जहाज़ को दी वेनेज़ोएला के युद्धक विमानों ने सलामी... अमरीकी युद्धपोत हटा पीछे... इस्राईल में हंगामा, कहा अमरीका व ईरान टकराए तो हम पर होगी मिसाइलों की बारिश..
May २४, २०२० १०:५९अमरीका के लाख विरोध और अमरीकी युद्धपोतों के सामने ही ईरान वेनेज़ोएला के लिए पेट्रोल लेकर जाने वाले ईरानी तेलवाहक जहाज़ों के कारवां का पहला जहाज़ " फार्चून" वेनज़ोएला पहुंच गया है।
-
ब्लैक बाक्स समझे जाने वाले सऊदी पूर्व अफ़सर और मंत्री पर है बिन सलमान की नज़र, स्वदेश वापस आने पर मजबूर करने के लिए परिवार के सदस्यों को किया गिरफ़्तार, राज़ खुल जाने से भयभीत हैं बिन सलमान!
May २३, २०२० १२:२५सऊदी प्रशासन ने देश के महत्वपूर्ण मामलों के रहस्यों का ब्लैक बाक्स समझे जाने वाले पूर्व इंटेलीजेन्स अफ़सर और मंत्री के परिवार के लोगों को गिरफ़तार कर लिया है और अफ़सर पर विदेश से सऊदी अरब वापस आने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
-
ईरानियों ने इस्राईल की 300 वेबसाइटें हैक कीं? क्या इस्राईल व ईरान में छिड़ चुकी है साइबर वॉर? अगर यह लड़ाई पारंपरिक युद्ध में बदली तो क्या होगा? लंदन के समाचार पत्र रायुलयौम की रिपोर्ट
May २३, २०२० १०:५३हालिया दिनों में रिपोर्ट आयी है कि इस्राईली मंत्रिमंडल ने 7 मई को एक बेहद खुफिया बैठक का आयोजन किया और उसमें भाग लेने वाले हर मंत्री से कहा गया था कि बैठक में तय होने वाली किसी बात को लीक नहीं करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में ईरान के साइबर अटैक पर चर्चा हुई और इसे ईरान की ओर से बेहद भड़काऊ क़दम और रेड लाइन को पार करना बताया गया।
-
इस्राईल से मुक़ाबले का एक रास्ता बहुराष्ट्रीय ज़ायोनी कंपनियों का बॉयकॉट है, वह 10 कंपनियां आपको जिनका बहिष्कार करना है
May २३, २०२० ०९:०९1948 से शुरू होने वाली फ़िलिस्तीनियों की समस्याओं में दिन प्रतिदिन इज़ाफ़ा हो रहा है और अब ज़ायोनी शासन फ़िलिस्तीनियों के बचे-खुचे इलाक़ों को पर क़ब्ज़ा करके उन्हें वहां से भी निकालने की योजना बना रहा है।
-
ईरान कैसे फिलिस्तीनियों तक हथियार पहुंचाएगा? रूसी न्यूज़ एजेन्सी ने बताया रास्ता!
May २२, २०२० १२:०८ईरान के वरिष्ठ नेता के ट्वीटर एकाउंट पर विश्व कुद्स दिवस के महत्व की ओर संकेत के साथ पश्चिमी तट में हथियार पहुंचाने की ज़रूरत पर बल दिया गया है।