वरिष्ठ कश्मीरी नेता सैयद अली शाह गीलानी का निधन
कश्मीर की हुर्रियत कांफ़्रेंस के वरिष्ठ नेता सैयद अली शाह गीलानी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
हुर्रियत कांफ़्रेंस के पूर्व प्रवक्ता शैख़ अब्दुल मतीन ने सैयद अली शाह गीलानी के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि कश्मीर की स्वतंत्रता के आंदोलन के संस्थापक अब हम में नहीं रहे।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना और कश्मीर प्रशासन ने पिछले 12 साल से श्रीनगर में घर में उन्हें नज़रबंद कर रखा था जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य में बहुत गिरावट आ गयी थी।
29 सितम्बर 1929 को जन्म सैयद अली शाह गीलानी हुर्रियत जम्मू कश्मीर आंदोलन और आल पार्टीज़ हुर्रियत कांफ़्रेंस के चेयरमैन भी थे। वह 3 बार जम्मू कश्मीर के क्षेत्र से कश्मीर एसेंब्ली के सदस्य भी चुने गये।
वह पहले जमाते इस्लामी जम्मू कश्मीर के सदस्य थे लेकिन बाद में उन्होंने हुर्रियत आंदोलन के नाम से अपनी पार्टी बना ली थी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए