भारत में ब्रितानी कूटनयिक का यौन उत्पीड़न, मुक़द्दमा दर्ज
https://parstoday.ir/hi/news/india-i104548-भारत_में_ब्रितानी_कूटनयिक_का_यौन_उत्पीड़न_मुक़द्दमा_दर्ज
भारत में पुलिस का कहना है कि चंदीगढ़ में ब्रितानी डिप्टी हाई कमीशन में तैनात महिला कूटनयिक का कथित यौन उत्पीड़न हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२१ १४:२० Asia/Kolkata
  • भारत में ब्रितानी कूटनयिक का यौन उत्पीड़न, मुक़द्दमा दर्ज

भारत में पुलिस का कहना है कि चंदीगढ़ में ब्रितानी डिप्टी हाई कमीशन में तैनात महिला कूटनयिक का कथित यौन उत्पीड़न हुआ।

हिंदुस्तान टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार मुक़द्दमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार 60 साल की डिप्लोमैट जिन्होंने जारी वर्ष फ़रवरी महीने में अपना पद संभाला है, उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह सुबह साढ़े छह बजे अपने आवास से निकलकर चंदीगढ़ लाइन टेनिस एसोसिएशन की ओर पैदल चलते हुए जा रही थीं।

महिला कूटनयिक ने आरोप लगाया कि वह होटल माउंट वीव के क़रीब चौरंगी के आसपास मौजूद थीं कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर आया और उन्हें उसने प्रताड़ित किया।

हाई कमीशन के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि एक सरकारी शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस की तफ़तीश जारी है।

चंदीगढ़ के सीनियर सुपरिंटेंडेंट कुलदीप सिंह ने कहा कि मुक़द्दमा दर्ज कर लिया गया है, टीमें क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का जायज़ा ले रही हैं, आरोपी को जल्द गिरफ़तार कर लिया जाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए