भारतीय दूतावास खुलेगा
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में निकट भविष्य में भारतीय दूतावास खुलने वाला है।
समाचार एजेन्सी आवा की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सूत्रों ने लिखा है कि यह देश यानी भारत, संयुक्त अरब इमारात, जर्मनी, जापान और कुछ यूरोपीय देश अफगानिस्तान में अपनी कूटनयिक गतिविधियां फिर से आरंभ करने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं।
भारत समाचार पत्र हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अधिकारियों ने काबुल में इस देश का राजदूत खोलने के लिए प्रयास आरंभ कर दिया है।
समाचार पत्र हिन्दू की रिपोर्ट में आया है कि भारत तालेबान की अंतरिम सरकार के साथ अपने संबंधों को सुरक्षित रखना चाहता है ताकि वह अफगान जनता की सहायता कर सके।
इसी बीच तालेबान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल क़ह्रार बल्ख़ी ने ट्वीट करके कहा है कि मंगलवार को काबुल में 14 कूटनयिकों पर आधारित सऊदी अरब का दूतावास खुल गया है।
ज्ञात रहे कि 15 अगस्त को तालेबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था और भारत सहित बहुत से देशों ने अफगानिस्तान में अपनी राजनयिक गतिविधियों को बंद कर दिया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए