क्रिसमस के कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे
https://parstoday.ir/hi/news/india-i107536-क्रिसमस_के_कार्यक्रम_में_लगे_जय_श्रीराम_के_नारे
भारत के हरियाणा राज्य के गुरूग्राम में क्रिसमस के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने स्टेज पर जाकर जय श्रीराम के नारे लगाए। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०२१ १३:२४ Asia/Kolkata
  • क्रिसमस के कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे

भारत के हरियाणा राज्य के गुरूग्राम में क्रिसमस के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने स्टेज पर जाकर जय श्रीराम के नारे लगाए। 

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार गुरूग्राम के पटौदी स्थित एक स्कूल में क्रिसमस का कार्यक्रम चल रहा था।  इसी दौरना हिंदु संगठन के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने पादरी से माइक छीनकर भाषण देना शुरू कर दिया।  भाषण में अंत में जोर जोर से जय श्रीराम के नारे लगाए गए।  क्रिसमस के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदु संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईसाईयों के कार्यक्रमों में बच्चों का ब्रेनवाश करके उन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार किया जाता है।  विरोधकर्ताओं ने स्वयं को धर्म जागृति मिशन का सदस्य बताया।  इसके प्रमुख आरपी पांडे ने बताया कि गाने और डांस के माध्यम से बच्चों के दिमाग़ों को प्रभावित किया जा रहा है।

गुरूग्राम में पटौदी में स्कूल में आयोजित क्रिसमस के कार्यक्रम में मौजूद पादरी ने बताया कि वहां पर कुछ लोग आए और उन्होंने हमारे कार्यक्रम को रोक दिया और वे नारे लगाने लगे।  पादरी ने बताया कि वे लोग माइक छीनकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।

याद रहे कि हरियाणा के गुरूग्राम में खुले में नमाज़ को लेकर भी हिंदुवादी संगठन पिछले कई सप्ताहों से विरोध करते आ रहे हैं।  विरोध करने वालों ने नमाज़ के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए और नमाज़ रुकवाने की मांग की।  उल्लेखनीय है कि भारत में आजकल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भारत में रहने वाले मुसलमानों को समाप्त करने के सुझाव दिये गए हैं।  हरिद्वार में होने वाले एक सम्मेलन में कई हिंदुवादी नेताओं ने भारत में मुसलमानों के जनसंहार के मार्गों पर प्रकाश डाला।  17 से 19 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में अल्पसंख्क मुसलमानों को मारने और उनके धार्मिक स्थलों को लक्ष्य बनाने की भी बातें कही गईं।  इस धर्म संसद के आयोजक स्वामी नरसिंघानंद ने किया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए