भारतीय प्रधानमंत्री आज यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/india-i110178-भारतीय_प्रधानमंत्री_आज_यूक्रेन_के_राष्ट्रपति_से_बातचीत_करेंगे
24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद 26 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार जेलेंस्की से बात की थी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०७, २०२२ ११:४२ Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रधानमंत्री आज यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे

24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद 26 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार जेलेंस्की से बात की थी।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ मतदान के बाद जेलेंस्की और मोदी की बातचीत हुई थी। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी।

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत की केंद्र सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसे लेकर भारतीय नागरिकों के बाहर निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की खातिर पहले ही यूक्रेन से संपर्क हो चुका है। विदेश मंत्रालय ने भी युद्धविराम की अपील की है जिसे रूस ने चुनिंदा रूप से लागू किया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का रुख अहम है। भारत ने यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है लेकिन संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्तावों से परहेज किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के भारत से राजनीतिक समर्थन की मांग पर पीएम मोदी ने शांति प्रयासों की दिशा में किसी भी तरह का योगदान करने की बात कही। मोदी ने युद्ध पर गहरी पीड़ा जाहिर की और हिंसा की तत्काल समाप्ति के लिए अपील की। 

ज्ञात रहे कि पिछले एक हफ्ते में ऑपरेशन गंगा के तहत 10,000 से अधिक भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला चुका है। खार्किव और सूमी को छोड़कर यूक्रेन के शेष क्षेत्रों से लगभग सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है।
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत की केंद्र सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसे लेकर भारतीय नागरिकों के बाहर निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की खातिर पहले ही यूक्रेन से संपर्क हो चुका है। विदेश मंत्रालय ने भी युद्धविराम की अपील की है जिसे रूस ने चुनिंदा रूप से लागू किया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का रुख अहम है। भारत ने यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है लेकिन संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्तावों से परहेज किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के भारत से राजनीतिक समर्थन की मांग पर पीएम मोदी ने शांति प्रयासों की दिशा में किसी भी तरह का योगदान करने की बात कही। मोदी ने युद्ध पर गहरी पीड़ा जाहिर की और हिंसा की तत्काल समाप्ति के लिए अपील की।

ज्ञात रहे कि पिछले एक हफ्ते में ऑपरेशन गंगा के तहत 10,000 से अधिक भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकाला चुका है। खार्किव और सूमी को छोड़कर यूक्रेन के शेष क्षेत्रों से लगभग सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए