भारतीय राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
https://parstoday.ir/hi/news/india-i110594-भारतीय_राष्ट्रपति_ने_देशवासियों_को_दी_होली_की_शुभकामनाएं
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०२२ १८:३८ Asia/Kolkata
  • भारतीय राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि होली के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।

उन्होंने होली के पर्व को सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आने वाला रंगों का पर्व होली, हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है।

इसी प्रकार भारत के राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। हर उम्र और हर वर्ग के बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं पूरे उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए