ब्रिटेन की विदेश मंत्री कब भारत जा रही हैं?
https://parstoday.ir/hi/news/india-i110974-ब्रिटेन_की_विदेश_मंत्री_कब_भारत_जा_रही_हैं
ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस बृहस्पतिवार को भारत की यात्रा पर जायेंगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०२२ १७:५० Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन की विदेश मंत्री कब भारत जा रही हैं?

ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस बृहस्पतिवार को भारत की यात्रा पर जायेंगी।

उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान जारी है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस अहम यात्रा के दौरान ट्रस अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ साझा हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगी। 

पिछले कुछ सप्ताह में ऑस्ट्रिया और यूनान के विदेश मंत्रियों, अमेरिका की राजनीतिक मामलों की उप मंत्री विक्टोरिया नूलैंड सहित पश्चिम देशों के कई उच्चाधिकारियों की भारत यात्रा हुई है। समझा जाता है कि ट्रस और जयशंकर के बीच बातचीत के दौरान यूक्रेन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार इस यात्रा से कारोबार, निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु सहयोग, शिक्षा एवं डिजिटल संवाद जैसे विषयों पर गठजोड़ को और गहरा बनाने में मदद मिलेगी।

भारतीय विदेशमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ट्रस की यात्रा से ‘रोडमैप 2030’ की प्रगति का मूल्यांकन भी किया जायेगा। ट्रस भारत-ब्रिटेन सामरिक भविष्य मंच के उद्घाटन सत्र में भी हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि भारत और ब्रिटेन ने अपने संबंधों को पिछले वर्ष मई में समग्र सामरिक गठजोड़ के स्तर पर उन्नत किया था जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन ने डिजिटल माध्यम से शिखर बैठक में हिस्सा लिया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए