पाकिस्तान ने भारत को दो महीने का और समय दिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i111764-पाकिस्तान_ने_भारत_को_दो_महीने_का_और_समय_दिया
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को गेहूं और दवा पहुंचाने के लिए भारत को दो और महीने का समय दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०२२ ०१:०२ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने भारत को दो महीने का और समय दिया

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को गेहूं और दवा पहुंचाने के लिए भारत को दो और महीने का समय दिया।

पाकिस्तान ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान को भारत की ओर से मानवीय सहायता के तौर पर 50,000 मीट्रिक टन गेहूं तथा जीवनरक्षक दवाएं अटारी-वाघा सीमा चौकी के जरिए भेजने की अवधि रविवार को दो और महीने के लिए बढ़ा दी।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए दी गई समयावधि 21 मार्च को खत्म हो गई और भारत सरकर ने सहायता पहुंचाए जाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समयसीमा बढ़ाने का हाल में अनुरोध किया था।

कार्यालय ने कहा कि अफगानिस्तान में मानवीय संकट को दूर करने में हमारे ईमानदार प्रयासों के तहत परिवहन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए दो महीने का समय और देने का फैसला किया गया है।

पाकिस्तान ने नवंबर 2021 में मानवीय सहायता के तौर पर 50,000 मीट्रिक टन गेहूं और जीवनक्षक दवाओं को भारत से वाघा सीमा के जरिए अफगानिस्तान तक भेजने की अनुमति दी थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए