पीएम के कश्मीर दौरे पर हिंसक कार्यवाहियां तेज़, 3 छापामार ढेर
भारत नियंत्रित जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में होने वाली एक मुठभेड़ में तीन अलगाववादी छापामार मारे गये।
पुलिस ने दावा किया है कि मारे गये छापामारों का संबंध प्रतिबंधित संगठन लश्करे तैयबा से है। पुलिस का कहना है कि मारे गये छापामारों में एक डिप्टी कमांडर भी है जिसकी पहचान आरिफ़ हाज़ार उर्फ रेहान के रूप में हुई है।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि मारे गये दो अन्य दो छापामारों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के पाहू इलाक़े में छापामारों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि छापामारों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई जिसके दौरान तीन छापामार मारे गये।
कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि लश्करे तैयबा का डिप्टी पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया है, वह मस्जिद के सामने पुलिस निरीक्षक परवेज़, एसआई अरशद और एक मोबाइल दुकानदार की हत्या में शामिल रहा है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले शनिवार को कुलगाम में सुरक्षा कर्मियों और छापामारों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें पुलिस ने दो छापामारों के मारे जाने का दावा किया था। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए