गुजरात, फिर से सांप्रदायिक झड़पों की चपेट में, 8 गिरफ़्तार
गुजरात के पंचमहल ज़िले के कालोल क़स्बे में दो अलग-अलग समुदायों के कुछ सदस्यों के बीच एक छोटी-सी बात को लेकर सांप्रदायिक झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार 9 मई देर रात हुई और इसकी सूचना मिलते ही ज़िला पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
सोलंकी ने बताया कि झड़प की शुरुआत तब हुई, जब बारात में नाच रहे दो लोगों में एक छोटी-सी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई।
उन्होंने कहा कि इलाक़े में हिंदु और मुसलमान, दोनों रहते हैं। दोनों ही समुदायों के कुछ सदस्य बारात का हिस्सा थे। दो लोगों के बीच एक छोटी-सी बात को लेकर हुई कहा-सुनी के बाद दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई।
कालोल पुलिस थाने के उप-निरीक्षक एमके मालवीय ने बताया कि झड़प के सिलसिले में आठ लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों समुदायों के सदस्य एक-दूसरे पर पथराव करने लगे, हम घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, घटना के बाद तनाव को दूर करने के लिए मंगलवार को कलोल कस्बे में भी पुलिस तैनात रही. पुलिस ने कहा कि हाथापाई में दूल्हे के पिता सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों समुदायों के लोगों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए