हनुमान चालीसा-लाउडस्पीकर कश्मीरी पंडितों को न्याय नहीं दिलाएंगेः शिवसेना
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने या लाउडस्पीकर बंद करने से कश्मीरी पंडितों की समस्याएं हल नहीं होंगी और केंद्र सरकार को केंद्र शासित प्रदेश में "अस्थिरता के माहौल" को समाप्त करने के लिए कड़े फैसले लेने चाहिए।
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि पाकिस्तान पर बार-बार उंगली मत उठाओ, हम कश्मीरी पंडितों के लिए क्या कर रहे हैं? अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद भी, वे सुरक्षित नहीं हैं और घर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। अब आम लोग सुरक्षित नहीं हैं, यह अब पंडितों तक सीमित नहीं रह गया है।
शिवसेना नेता ने कहा कि कश्मीर में जो अस्थिरता का माहौल बना है, उसे एक बार फिर कड़े फैसले लेकर खत्म करना होगा। हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर जैसे मुद्दे न तो कश्मीरी पंडितों और न ही कश्मीर के मुद्दे को हल करेंगे।
संजय राउत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को "कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भावुक" बताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को उनकी हत्याओं के बारे में "बहुत गंभीरता से" सोचने की जरूरत है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!