मुसलमानों का विरोध लाया रंग, बैकफुट पर आई भाजपा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i113458-मुसलमानों_का_विरोध_लाया_रंग_बैकफुट_पर_आई_भाजपा
हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) का अपमान करने वाली प्रवक्ता को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०२२ १३:०० Asia/Kolkata
  • मुसलमानों का विरोध लाया रंग, बैकफुट पर आई भाजपा

हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) का अपमान करने वाली प्रवक्ता को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा को भाजपा की प्रारंभिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबि कर दिया गया है।

पैग़म्बरे इस्लाम (स) पर विवादित बयान देने के बाद नूपुर शर्मा के विरुद्ध उनकी पार्टी ने यह फैसला लिया है।  नूपुर शर्मा द्वारा हज़रत मुहम्मद के बारे में अपमान जनक टिप्पणी करने के बाद मुसलमानों की ओर से किये जा रहे विरोध के कारण भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा।

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रवक्ता के अपमान जनक बयान के बाद कहा है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा हज़रत मुहम्मद (स) के बारे में विवादित बयान दिये जाने और उससे उपजे विवाद को ठंडा करने के लिए भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने कहा था कि उनकी पार्टी कोई एसा विचार स्वीकार नहीं करती जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाता हो।

भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर मुस्लिम समाज में भारी रोष पाया जाता है जिसे शांत करने के लिए भाजपा ने यह क़दम उठाया है।

ज्ञात रहे कि बीजेपी की महिला नेता नुपूर शर्मा के इस्लाम विरोधी बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज इलाक़े में जुमे की नमाज़ के बाद दो समुदायों के बीच पथराव की घटना से इलाक़े में तनाव की स्थति पैदा हो गई थी।  इस स्थति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को  लाठीचार्ज करना पड़ा था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए