हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं” प्रधानमंत्री मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i114090-हर_संभव_सहायता_का_आश्वासन_देता_हूं_प्रधानमंत्री_मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा है कि केंद्र बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए असम सरकार के साथ मिलकर कर रहा है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०२२ २१:३३ Asia/Kolkata
  • हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं” प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा है कि केंद्र बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए असम सरकार के साथ मिलकर कर रहा है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है तथा इस चुनौती से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की खातिर राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश से असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनौती से निपटने के लिए हर संभव सहायता मुहैया कराने की खातिर राज्य के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘सेना और एनडीआरएफ के दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं। वे बचाव अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के तहत 250 से अधिक उड़ानें भरी हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, असम सरकार के मंत्री और अधिकारी जिलों में 24 घंटे काम कर रहे हैं तथा पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं और एक बार फिर हर संभव मदद का आश्वासन देता हूं।

ज्ञात रहे कि असम भीषण बाढ़ की चपेट में है और अब तक 54.50 लाख लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं, वहीं इस साल अब तक 101 लोगों की मौत हो चुकी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए