हिन्दु कट्टरपंथी संगठनों ने हार्दिक सौहार्द बिगाड़ने की फिर कोशिश की
https://parstoday.ir/hi/news/india-i114378-हिन्दु_कट्टरपंथी_संगठनों_ने_हार्दिक_सौहार्द_बिगाड़ने_की_फिर_कोशिश_की
राजस्थान के उदयपुर शहर में एक दर्ज़ी की हत्या के विरोध में हरियाणा के गुड़गांव शहर में आयोजित एक रैली के दौरान एक समुदाय के विरुद्ध जमकर अपमानजनक नारे लगाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०२२ १४:३६ Asia/Kolkata
  • हिन्दु कट्टरपंथी संगठनों ने हार्दिक सौहार्द बिगाड़ने की फिर कोशिश की

राजस्थान के उदयपुर शहर में एक दर्ज़ी की हत्या के विरोध में हरियाणा के गुड़गांव शहर में आयोजित एक रैली के दौरान एक समुदाय के विरुद्ध जमकर अपमानजनक नारे लगाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गुड़गांव पुलिस ने जानकारी दी है कि यह रैली 29 जून को आयोजित हुई थी तथा सोशल मीडिया पर साझा किए गए उसके वीडियो के आधार पर सिटी थाने में एफ़आईआर दर्ज की गई।

पुलिस के अनुसार 29 जून को कम से कम 80 लोग गुड़गांव के नेहरू पार्क में शाम के क़रीब 5 बजे जमा हुए और उन्होंने हरीश बेकरी चौक पर तितर-बितर होने से पहले सदर बाजार की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने ‘इस्लामिक जिहाद आतंकवाद’का पुतला भी जलाया था।

रैली से संबंधित कथित वीडियो में प्रदर्शनकारियों को जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाते सुना जा सकता है। रैली को पुलिस की अनुमति इस शर्त के साथ मिली थी कि प्रदर्शन के दौरान क़ानून और व्यवस्था बनाकर रखी जाएगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए